#DhanwantariAward2023: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हुआ कपिल देव के हाथों सम्मानित, मध्य भारत में चिकित्सा के क्षेत्र में बनाई अलग पहचान..

Ads

  •  
  • Publish Date - June 30, 2023 / 06:45 PM IST,
    Updated On - June 30, 2023 / 06:45 PM IST

ramkrishana care asptal

Dhanwantari Award 2023: रायपुर: मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल आईबीसी24 अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट सेवा करने वाले अस्पतालों और चिकित्सकों को धनवंतरी सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से अवॉर्ड प्रदान किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईबीसी24 न्यूज चैनल पर किया जा रहा है।

Dhanwantari Award 2023 : IBC24 धनवंतरी सम्मान का आयोजन शुक्रवार को, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के हाथों सम्मानित होंगे दो दर्जन अस्पताल और डॉक्टर 

छत्तीसगढ़ समेत समूचे मध्यभारत में आपात चिकिस्ता व स्वास्थ्य सेवा के लिए कुछ ही स्वास्थ्य संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है। इन्ही में से एक है राजधानी रायपुर का रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि समूचे मध्यभारत में लाइफसेवर सेंटर के तौर पर भरोसे का प्रतीक है। 2012 में NABH से मान्यता मिलने के बाद संस्थान ने चिकित्सा क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़े। डॉक्टर्स की अनुभवी टीम, ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ, अत्याधुनिक मेडिकल फेसिलिटी से सुसज्जित संस्थान अब रोबोट असिस्टेड सर्जरी जैसी मॉडर्न टेक्नॉलॉजी से मरीजों का इलाज कर रहा है।

बिहान योजना से लखपति बन रही महिलाएं, अब छत्तीसगढ़ में आजीविका संबंधी रोजगार की नहीं रही कमी

डॉ संदीप दवे के नेतृत्व में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल इस पद्धति से कोलोरेक्टल, कैंसर, प्रोस्टेट, बैरियाट्रिक और मोटापे की सफल सर्जरी कर चुका है। इससे मरीजों का समय और पैसे दोनों की बचत होती है। (Dhanwantari Award 2023) मानवसेवा और सर्वोच्च चिकित्सकीय मापदंड के साथ-साथ कुशल और संवेदनशील मेडिकल टीम के बूते अपने मरीजों के भरोसे पर सौ फीसद खरा रहा है। इन्हीं गुणों की बदौलत देश के श्रेष्ठ अस्पतालों में शुमार रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को हम इस मंच से IBC24 धनवंतरी सम्मान प्रदान कर गौरवान्वित हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें