बिलासपुर में DMF परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अधिकारियों पर जमकर भड़के। कृषि यंत्रों की खरीदी और वितरण में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। कौशिक ने कृषि यंत्रों के खरीदी और वितरण पर रोक लगाने की भी मांग रखी। जिसके बाद कलेक्टर ने मामले में जांच कराने के निर्देश दिए।
Read more : ‘कूनो’.. कल मेगा शो.. आज बिग पॉलिटिक्स! मध्यप्रदेश में पीएम मोदी के मेगा शो पर तेज हुई सियासत
विपक्ष के विधायकों के आरोप प्रत्यारोप के बीच 80 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक रजनीश सिंह, विधायक कृष्णमूर्ति बांधी समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।