Hotels Closed In Dongargarh: नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, हो सकती है ये बड़ी परेशानी, साथ में रखे सामान

Hotels Closed In Dongargarh: धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने होटल और भोजनालय संचालकों की चिंता बढ़ा दी है।

Hotels Closed In Dongargarh: नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, हो सकती है ये बड़ी परेशानी, साथ में रखे सामान

Hotels Closed In Dongargarh/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 16, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: March 16, 2026 4:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डोंगरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर पड़ा युद्ध का असर।
  • होटल व्यवसायियों के सामने कारोबार चलाना हुआ मुश्किल।
  • होटल व्यवसायियों ने होटल बंद करने की चेतावनी।

Hotels Closed In Dongargarh: डोंगरगढ़: चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने होटल और भोजनालय संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 10–12 दिनों से शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप बताई जा रही है, जिसके चलते होटल व्यवसायियों के सामने कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई होटल संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने तक का मन बना लिया है। (Hotels Closed In Dongargarh) आज इस समस्या से परेशान होटल व्यवसायी कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग की।

गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर पड़ रहा असर

बताया जा रहा है कि मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं का असर अब देश के कई हिस्सों की तरह मध्य भारत के शहरों में भी देखने को मिल रहा है। इसका असर डोंगरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर पड़ा है। व्यवसायियों का कहना है कि उन्हें कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, (Hotels Closed In Dongargarh) जबकि होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाती है। ऐसे में उनके सामने काम बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बच रहा है।

होटल संचालकों ने दी चेतावनी

Hotels Closed In Dongargarh:  होटल संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सप्लाई शुरू नहीं हुई तो चैत्र नवरात्रि के दौरान शहर के कई होटल बंद रह सकते हैं। स्थिति इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट को भी प्रसाद, भंडारा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए बड़ी संख्या में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है। ऐसे में शहर में गैस आपूर्ति की कमी प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती बन सकती है। इस मामले में एसडीएम एम. भार्गव ने कहा कि समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है (Hotels Closed In Dongargarh) और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यवसायियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.