Dr. Raman Singh On Congress/Image Credit: IBC24.in
Dr. Raman Singh On Congress: रायपुर: वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए मोदी सरकार ने देश का आम बजट पेश कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना नौवां बजट पेश किया। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं की और अलग बजट में अलग-अलग सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किये गए। बजट 2026 के ऐलान के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दो योजनाओं की घोषणा की है। महात्मा गांधी के नाम पर योजनाओं की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है (Dr. Raman Singh On Congress) । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
Dr. Raman Singh On Congress: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, आज बजट में महात्मा गांधी के नाम पर दो योजनाओं की घोषणा की गई, (Dr. Raman Singh On Congress) लेकिन इस दौरान एक भी कांग्रेसी नेता ने कुछ नहीं बोला। अब लगता है कि, कांग्रेस के मित्र हल्ला नहीं करेंगे। संसद में भाषण के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने एक शब्द नहीं बोला।
Dr. Raman Singh On Congress: वहीं जब उनसे पूछा गया कि, मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस विरोध कर रही है तो इस सवाल का जवाब देते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, कांग्रेस ने 10 से 15 साल वोट चोरी के आरोप में बर्बाद किए, लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस के आरोपों को अस्वीकार किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh On Congress) ने अपने बयान में कहा कि, कांग्रेसी कभी सुधरने वाले नहीं है।
Semiconductor Mission 2.0 Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने नौवें बजट में भारत को चिप हब’ बनाने के लिए 40,000 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। यह कदम भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने की ओर एक मजबूत कदम बताया जा रहा है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि, सरकार अब सुधार पे ज्यादा भरोसा करती है।
आपकी जानकारी के लिए बता ने कि, पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया विजन को आगे बढ़ाते हुए ‘सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ को लॉन्च किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि, सरकार का इस बार पूरा जोर ऐसी मशीनों और सामान को बनाने पर होगा, जिनका डिजाइन और बौद्धिक संपदा (IP) पूरी तरह भारतीय हो। इसका मतलब ये है कि, अब भारत दुसरो की नकल नहीं करेगा बल्कि खुद के आविष्कार करेगा। बजट में बताया गया है कि, सरकार द्वारा देश भर में रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे, जहां हमारे युवा चिप बनाने की बारीकियां सीखेंगे।
Semiconductor Mission 2.0 Budget 2026: यहां बताते चले की, साल 2025 में ही तीन प्लांट्स में पायलट प्रोजेक्ट यानी की ट्रायल शुरू हो चुका है। वहीं इस साल चार बड़े प्लांट में भी काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे ‘मेड इन इंडिया’ चिप बाजार में नजर आने लगेगी। यह सब उस पहले सेमीकंडक्टर मिशन का नतीजा है जो जनवरी 2022 में शुरू हुआ था।
वहीं 40,000 करोड़ रुपए के इस निवेश के बारे में मार्केट एक्सपर्ट दिव्यम मौर्य ने बताया कि, यह निवेश भारत कके लिए गेम चेंजर साबित हो। इससे भारत की चीन पर निर्भरता कम होगी और चिप बनाने वाली कंपनियों के लिए लागत भी कम हो जाएगी। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, केन्स टेक्नोलॉजी और सीजी पावर जैसी कंपनियों के लिए यह सुनहरा मौका है। अब ये कंपनियां बड़े स्तर पर चिप और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाएंगी, तो भारत की ग्लोबल मार्केट में साख बढ़ेगी और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।
Semiconductor Mission 2.0 Budget 2026: वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि, यह बजट सिर्फ मशीनों के लिए नहीं है। ऐसा भी माना जा रहा है कि, सेमीकंडक्टर के रिसर्च सेंटर खुलेंगे, तो हजारों इंजीनियरों और तकनीकी जानकारों की जरूरत होगी। सरकार का फोकस इंडस्ट्री के साथ मिलकर ट्रेनिंग देने पर है, ताकि युवाओं को सीधे नौकरी मिल सके। यह मिशन भारत को एक ऐसी ताकत बना देगा जहां हम दुनिया को चिप एक्सपोर्ट कर पाएंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-