Sukma News: वर्दी का फर्ज, इंसानियत का धर्म.. बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी पर निकले थे सुरक्षाकर्मी

Ads

वर्दी का फर्ज, इंसानियत का धर्म.. बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, DRG jawan becomes angel for sick villager

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 12:48 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 03:44 PM IST

सुकमा। Sukma News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। जवानों ने गंभीर रूप से बीमार एक आदिवासी ग्रामीण को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद की।

जानकारी के अनुसार सुकमा जिले में डीआरजी जवान स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी के लिए क्षेत्र में रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्हें भीमापुरम क्षेत्र में एक आदिवासी ग्रामीण के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी मिली। ग्रामीण की हालत को देखते हुए जवानों ने बिना देर किए उसे अपने कंधे पर उठाया और अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना आसान नहीं था। इसके बावजूद जवानों ने रास्ते की मुश्किलों की परवाह किए बिना बीमार ग्रामीण को कंधे पर लादकर सीआरपीएफ हॉस्पिटल, रायगुड़म तक पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने ग्रामीण का उपचार शुरू किया।

फिलहाल रायगुड़म स्थित सीआरपीएफ अस्पताल में आदिवासी ग्रामीण का इलाज जारी है। डीआरजी जवानों की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सुरक्षा ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंद ग्रामीण की मदद कर जवानों ने यह संदेश दिया कि वर्दी के पीछे संवेदनशीलता और मानवता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

बीमार ग्रामीण को अस्पताल किसने पहुंचाया?

सुकमा में स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी पर निकले डीआरजी जवानों ने गंभीर रूप से बीमार आदिवासी ग्रामीण को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीण को कहां से अस्पताल ले जाया गया?

डीआरजी जवानों ने ग्रामीण को भीमापुरम क्षेत्र से सीआरपीएफ हॉस्पिटल, रायगुड़म तक पहुंचाया।

ग्रामीण को कंधे पर ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी?

क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बीमार ग्रामीण को अस्पताल तक पहुंचाना आसान नहीं था। ऐसे में जवानों ने बिना देर किए उसे कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीण का इलाज कहां चल रहा है?

ग्रामीण का इलाज रायगुड़म स्थित सीआरपीएफ अस्पताल में जारी है।

डीआरजी जवानों की पहल की क्यों हो रही है सराहना?

जवानों ने सुरक्षा ड्यूटी के साथ मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से बीमार ग्रामीण की मदद की और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।