Reported By: Komal Dhanesar
,UP Rape News, file image
Bhilai news: भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। (Bhilai minor gang rape news) मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग का 8 साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। दरिंदों ने PWD में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पीड़िता किसी तरह हिम्मत दिखाकर महिला थाने पहुंची। (Bhilai minor gang rape news) इस मामले में 2 रेपिस्ट पुलिस गिरफ्त में हैं, वहीं 4 लोग अब भी फरार बनाए जा रहे हैं।
भिलाई में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग का पिछले 8 सालों से 6 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा था। नाबालिग जब 14 वर्ष की थी तब से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। इतना ही नही रसूकदारों ने नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। जब शोषण हद से बढ़ गया तब पीड़िता ने कल महिला थाने में पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। पहले महिला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आज ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल वारदात के अन्य 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 30 जनवरी को पीडि़ता अपनी मां के साथ थाना पहुंची और लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीडि़ता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी 6 आरोपियों द्वारा पीडि़ता के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की जाती रही।
इसके बाद पुलिस में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय स्वाइन निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी (60 वर्ष) निवासी खुर्सीपार जोन 1 को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता नाबालिग से अब बालिग हो गई है। 8 सालों से उसके साथ 6 लोगों द्वारा हैवानियत की जा रही थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा दिया गया और उसके बाद उसे इन लोगों द्वारा हवस का शिकार बनाया। इस दुष्कर्म कांड में शहर के रसूकदारों के नाम है। पुलिस ने फिलहाल उनके नाम उजागर नहीं किए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि बीते दिन दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत एक नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। (Durg minor gang rape) जहां दो नाबालिग लड़कों ने खंडहर नुमा मकान में ले जाकर बारी बारी से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि नाबालिग बच्ची का दोनों अपचारी बालकों से पूर्व से जान पहचान थी। (Durg minor gang rape) जिसका फायदा उठाकर दोनों अपचारी बालकों ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ खंडहर नुमा मकान में ले गए, जहां उसे डरा धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना के वक्त ही बच्ची के परिजन उसे तलाश करते हुए खंडहर में पहुंच गए। (Durg minor gang rape) ऐसे में उन्होंने घटना को देख बच्ची को लेकर नेवई थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया। दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 28 जनवरी शाम की बताई जा रही है। नेवई थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तब 14 और 15 साल के दो नाबालिग लड़के आए और बच्ची को अपनी बातों में उलझाया और साथ चलने कहा।(Durg minor gang rape) बच्ची उन्हें पहले से जानती थी इसलिए उनके झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। दोनों उसे अपनी बातों में उलझाकर एक खंडहरनुमा सुने मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जब बच्ची काफी समय तक घर वापस नहीं आई तो उसकी मां खोजते हुए मोहल्ले में निकली। तब किसी ने उन्हें बताया कि बच्ची दो और लड़कों के साथ खंडहरनुमा मकान में गई है तो बच्ची की मां वहां पहुंची। वहां उन्होंने बच्ची के साथ गलत काम होते देखा। (Durg minor gang rape) बच्ची की मां को देख दोनों नाबालिग बच्चे मौके से भाग निकले।