Durg Women Murder Case: शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो ऐसे बुझाना चाहता था हवस, विरोध करने पर महिला को दी खौफनाक सजा

Durg Women Murder Case: शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो ऐसे बुझाना चाहता था हवस, विरोध करने पर महिला को दी खौफनाक सजा

Durg Women Murder Case / Image Source : IBC24


Reported By: Komal Dhanesar,
Modified Date: March 2, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: March 2, 2026 4:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • परसदा गांव में सड़ी-गली हालत में महिला का शव बरामद हुआ था।
  • 100 घंटे के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस।
  • शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर आरोपी ने गला दबाकर की हत्या।

भिलाई : Durg Women Murder Case छत्तीसगढ़ के भिलाई में परसदा गांव के खार में मिले महिला के शव के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या कुम्हारी के बजरंग पारा में रहने वाले एक युवक ने शारीरिक संबंध न बनाने की वजह से की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गोदने और चूड़ी के आधार पर शुरू की थी जांच

जानकारी के मुताबिक, परसदा के खार में महिला का शव बेहद खराब और सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ था। Bhilai crime news शव की स्थिति इतनी खराब थी कि शुरुआती जांच में महिला की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। पुलिस ने महिला के हाथ में लिखे गोदने और चूड़ी के आधार पर जांच शुरू की। हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए पांच अलग-अलग टीमें बनाई गईं।

100 घंटे के सीसीटीवी एनालिसिस के बाद मिला सुराग

तकनीकी साक्ष्य और सीडीआर डंप के आधार पर 1 हजार लोगों से पूछताछ के अलावा 100 घंटे के सीसीटीवी एनालिसिस देखने के बाद हत्यारे का सुराग मिला। पुलिस ने कुम्हारी के बजरंग पारा में रहने वाले युवक को पकड़ा। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने हत्या का सारा राज खोल दिया।

शारीरिक संबंध न बनाने की वजह से की हत्या

आरोपी ने बताया कि उसने महिला की हत्या उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी न होने की वजह से की थी। Chhattisgarh crime news शारीरिक संबंध बनाने से मना करने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो इसी बीच उसने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव वहीं छोड़कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.