Durg Suicide News: सेक्स के बदले शुगर मम्मी हर डिमांड करती थी पूरी, फिर पैसों के खातिर शादीशुदा फ़ौजी ने पार की सारी हदें, तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Ads

Durg Suicide News: सेक्स के बदले शुगर मम्मी हर डिमांड करती थी पूरी, फिर पैसों के खातिर शादीशुदा फ़ौजी ने पार की सारी हदें, तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

  • Reported By: Akash Rao

    ,
  •  
  • Publish Date - September 2, 2025 / 07:06 AM IST,
    Updated On - September 2, 2025 / 03:08 PM IST

Durg Suicide News/Image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दुर्ग में नवविवाहिता की आत्महत्या का खुलासा
  • प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान
  • 4 आरोपी सलाखों के पीछे

दुर्ग: Durg Suicide News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग 2 दिन पूर्व हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आज कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि मृतिका का शव पुलिस ने संदिग्ध हालात में बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जब जाँच शुरू की तब इस बात का खुलासा हुआ कि मृतिका का पति जो सेना का जवान है उसका पहले से ही एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ अवैध संबंध था। यह महिला साधन-संपन्न होने के कारण सेना के जवान और उसके परिवार का भी भरण-पोषण करती थी।

Read More : अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से तबाही, 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 2800 घायल, सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Durg Suicide News: इसी कारण ये सभी लोग आए दिन नवविवाहिता को प्रताड़ित किया करते थे। दुर्ग के वार्ड-13 निवासी मुकेश सिंह का विवाह 6 साल पहले प्रीति सिंह के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के कुछ साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा लेकिन समय बीतने के बाद जब नवविवाहिता प्रीति सिंह को इस बात की जानकारी हुई कि उसके पति का अधेड़ महिला के साथ अवैध संबंध है तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके कारण प्रीति का पति, उसकी सास और ससुर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे।

Read More : आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें आज का राशिफल

Durg Suicide News: प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति ने दो दिन पूर्व पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर मोहन नगर थाना पुलिस ने जब मर्ग कायम की और जांच शुरू की तब कई चौंकाने वाली बात सामने निकलकर आई। जानकारी मिली की सेना का जवान मुकेश सिंह का विवाह से पहले ही एक अधेड़ उम्र की महिला योगिता दुबे के साथ कई दिनों से अवैध संबंध चल रहा था। महिला बेहद धनवान थी और मुकेश सिंह को लगतार कई बार वित्तीय सहायता, उपहार तथा अन्य भौतिक लाभ देती थी। बदले में वह मुकेश से साहचर्य, स्नेह या यौन संबंध की अपेक्षा रखती थी। उक्त बातें आरोपी मुकेश के माता-पिता को भी मालूम थीं लेकिन जब प्रीति इसका विरोध करती थी तो ये चारों मिलकर उसे प्रताड़ित किया करते थे।

Read More : बढ़ी अस्पतालों की संख्या.. मातृ-शिशु मृत्यु दर में आई कमी, साय सरकार की नीतियों से बेहतर हो रही स्वास्थ्य व्यवस्था 

Durg Suicide News: अब आपको बताते हैं कि आखिर ये शुगर मम्मी क्या होता है। शुगर मम्मी वो होती है जो महिला धनवान और प्रायः अधेड़ उम्र की होती है जो किसी भी युवा पुरुष को वित्तीय सहायता, उपहार या अन्य भौतिक लाभ देती है और बदले में उससे साहचर्य, स्नेह या यौन संबंध चाहती है। इस तरह के रिश्ते को शुगर डेटिंग कहा जाता है जो विदेशी सभ्यता का एक बड़ा हिस्सा है। लेकिन भारत में भी यह सभय्ता अब तेजी से फल फूल रही है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग की यह घटना भी उसी संस्कृति का हिस्सा है जिसे समाप्त करने के लिए प्रीति ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

दुर्ग में नवविवाहिता की मौत का कारण क्या है?

दुर्ग में नवविवाहिता की मौत का मुख्य कारण पति के शुगर मम्मा से अवैध संबंध और ससुराल में मानसिक प्रताड़ना था।

क्या शुगर मम्मा कल्चर भारत में बढ़ रहा है?

हां, यह पाश्चात्य संस्कृति भारत में धीरे-धीरे फैल रही है, जिससे पारिवारिक रिश्ते कमजोर हो रहे हैं। दुर्ग की घटना इसका उदाहरण है।

क्या दुर्ग की इस घटना में गिरफ्तारियां हुई हैं?

जी हां, पुलिस ने दुर्ग की इस घटना में पति, सास, ससुर और शुगर मम्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शुगर मम्मा का संबंध इस केस से कैसे है?

शुगर मम्मा योगिता दुबे आर्थिक रूप से सक्षम थी और मृतिका के पति को पैसों और उपहार के बदले संबंधों में बांधे रखती थी। इसी कारण प्रीति को प्रताड़ित किया गया।

क्या यह केस घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है?

हां, यह घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का स्पष्ट मामला है, जिसमें महिला को उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद होने पर आत्महत्या करनी पड़ी।