डोंगरगढ़ में मिला तीन दिन से लापता आरक्षक, पत्नी ने कहा – सब मातारानी की कृपा

Found constable missing for three days in Dongargarh, wife said डोंगरगढ़ में मिला तीन दिन से लापता आरक्षक, पत्नी ने कहा - सब मातारानी की कृपा

डोंगरगढ़ में मिला तीन दिन से लापता आरक्षक, पत्नी ने कहा – सब मातारानी की कृपा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: September 24, 2022 4:51 pm IST

दुर्ग: घर का कोई भी लपता हो जाए तो परिवार वाले क्या नहीं करते है। लापता लोगो को घर पहुंचाने वाली पुलिस का जब कोई जवान लपता हो जाता है तो क्या होता है। शायद हम सब परिचित हैं इस बात से, पुलिस की जी तोड़ मेहनत के बाद लापता सीएसपी आरक्षक पुलिस को डोंगगढ़ में मिल गया है। मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई पावर हाउस का है। जहां पर सीपीएस कार्यलय में आरक्षक के रुप में काम करने वाले सतीश साहू पीछले तीन दिन से लापता हो गए थे। जिसके बाद कार्यलय में हड़कंप मचा हुआ था। कर्मचारी की पत्नी ने इस बात की जानकारी भिलाई नगर के थाने में बताई थी। सीएसपी आरक्षक 20 सितंबर रात से लापता था।

Read More: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस गेंद में छक्का लगाते ही रोहित शर्मा ने बना दिया इतिहास, हिटमैन बने Sixer King

सरकारी दफ्तर में मोबाई फोन और बाइक छोड़ निकला था बाहर

गुमशुदा हुए आरक्षक की जांच पड़ताल में पुलिस ने दिन रात एक कर दिए थे। भिलाई नगर थाने में दर्ज इस मामले यह बात सामने आई है कि सीएसपी आरक्षक अपना मोबाइल और वाहन ऑफिस में रख कर निकला था। जिसकी वजह से ना तो कॉल किया जा सकता था ना ही कहीं ट्रैक। जिसकी वजह से पुलिस को खोजने में 3 दिन का वक्त लग गया। पुलिस से मिली जानकारी में यह भी साफ हुआ है कि, गुमशुदा की पत्नी ने हमें पूरी जानकारी दी, रोज वो इस बात का पता लगवाती थी कि, उनके पति मिलें कि नहीं। हालाकि आरक्षक का पता डोंगरगढ़ में लगते ही पुलिस की टीम भिलाई नगर के लिए रवाना हो गई है।

Read More: सांसद सुप्रिया सुले की तस्वीर से छेड़छाड़ कर शेयर किया ! शिंदे गुट के नेता पर कार्रवाई की मांग

पत्नी ने बताई माता रानी की कृपा

सीएसपी आरक्षक के मिल जाने की खबर परिजनों को बता दी गई है। जिसके बाद परिजनों में से एक पत्नी ने बताया कि ये माता रानी कि कृपा कि मेरे पति मिल गए है। सोमवार से नवरात्री शुरु हो रही है, और आज देवी मां ने मेरे सुहाग को वापस भेज दिया है।

Read More:नहीं देखा होगा ऐसा गरबा डांस, स्विमिंग पूल में उतरकर युवतियां बोलीं- ये हालो….ओ…. 


लेखक के बारे में