Bhilai News: डायलॉगबाजी पंजाबी युवक को पड़ गया भारी, Gadar 2 का ये डायलॉग सुनकर विशेष समुदाय के लोगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

डायलॉगबाजी पंजाबी युवक को पड़ गया भारी, Gadar 2 का ये डायलॉग सुनकर विशेष समुदाय के लोगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट! Gadar 2 Dialogue

Bhilai News: डायलॉगबाजी पंजाबी युवक को पड़ गया भारी, Gadar 2 का ये डायलॉग सुनकर विशेष समुदाय के लोगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Modified Date: September 16, 2023 / 03:27 pm IST
Published Date: September 16, 2023 12:27 pm IST

कोमल धनेसर, भिलाई: Gadar 2 Dialogue बॉलीवुड मूवी गदर 2 रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन गदर 2 के एक डायलॉग के चलते भिलाई में एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया गया कि युवक को समुदाय विशेष के लोगों ने इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Read More: Nikki Tamboli ने ऑरेंज बिकनी में दिखाया सेक्सी अवतार, हॉटनेस देख यूजर्स हुए घायल 

Gadar 2 Dialogue मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार स्थित आईटीआई मैदान में कल शाम 2 युवक मोबाइल पर मूवी देख रहे थे और इसी बीच किसी सीन पर मलकीत सिंह ने अपना रिएक्शन दिया। मलकीत सिंह का रिएक्शन सुनते ही बगल में खड़े विशेष समुदाय के लड़कों ने उसकी लात घुसो पिटाई कर दी। लड़कों ने मलकीत को इतना पीटा कि उसकी हालत अधमरी हो गई।

Read More: Saurabh Chandrakar Wedding Video: नेहा कक्कड़ ने गाया गाना…सनी लियोनी ने लगाया ठुमका, देखिए सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की शादी का वीडियो

मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायत मलकीत को अस्पताल पहुंचाए। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते मलकीत को रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, उपचार के दौरान अस्पताल में सुबह 4 बजे मलकीत की मौत हो गई।

Read More: Hartalika Teej 2023 Mehendi Design: इस तीज पर रचाए डिजाइंस के साथ पिया के नाम की मेहंदी, यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन

इधर युवक की मौत के बाद सिख समाज सहित सैकड़ों लोग थाने का घेराव करने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। इधर मामले की गंभीरता को देख पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी सहित आधा दर्जन थाना प्रभारी यहां पहुंचे और काफी संख्या में पुलिस बल लगाया गया।

 

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"