Reported By: Komal Dhanesar
,ED Raid On Bhupesh Baghel House/ Image Credit: deepak baij X
भिलाई: ED Raid On Bhupesh Baghel House: आबकारी घोटाले के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर आज सुबह-सुबह ईडी की टीम में दबिश दी। तीन गाड़ियों में ईडी की टीम यहां पहुंची है और जांच कर रही है। इधर घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि पिछले बार की टीम पर हुए पर हुए पथराव के बाद सीआरपीएफ की टीम ने बड़ा सबक लिया और इस बार घर के बाहर से लेकर में रोड तक बेरिकेटिंग कर दी।
ED Raid On Bhupesh Baghel House: वहीं ईडी के आने की खबर मिलने के बाद दुर्ग पुलिस की टीम भी पहुंची और समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देख तीन लेयर की बैरिकेडिंग करवा दी। इधर समर्थकों में काफी आक्रोश है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज विधानसभा में अदानी को लेकर सवाल उठाने वाले थे और उनकी आवाज को दबाने आज सरकार ने ईडी को भेज दिया।
इसके साथ ही आज भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है जिसकी वजह से आज यहां समर्थक हेल्थ चेकअप कैंप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी करने वाले थे, लेकिन ईडी के आने के बाद अब उनमें और ज्यादा आक्रोश दिख रहा है। उनके दोस्तों का कहना है कि ED जब भी आती है खास दिन चुनकर ही आती है।
ED Raid On Bhupesh Baghel House: वहीं, इस मामले कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। PCC चीफ दीपक बैज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि, आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर पुनः ईडी भेज दी गई है। आज तक किसी भी विषय में ईडी सीबीआई ईओडब्लू को कुछ नहीं मिला.. लेकिन हथकंडे जारी हैं। मोदी-विष्णु के इस बदलापुर की राजनीति का पुरजोर विरोध करता हूं। कांग्रेस पार्टी हमारे वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के साथ खड़ी है।