Rajim Kumbh Kalpa 2024: राजिम पहुंचे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजीव लोचन मंदिर में की पूजा-अर्चना
Rajim Kumbh Kalpa 2024: राजिम पहुंचे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजीव लोचन मंदिर में की पूजा-अर्चना Education Minister Brijmohan Agarwal
Education Minister Brijmohan Agarwal in Rajim
राजिम। देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजिम कुंभ कल्प मेले की शुरुआत हो गई है। प्रशासन की ओर से राजिम कुंभ कल्प मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजिम कुंभ में हजारों की भीड़ उमड़ रही है। आज शुभारंभ के पहले ही प्रदेश भर और दूसरे राज्यों से भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। इसी बीच आज प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजिम पहुंचे हुए हैं।
Read More: आज माघ पूर्णिमा पर बने अद्भुत संयोग ने खोले तरक्की के द्वार, इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे श्रीहरि विष्णु
शिक्षा मंत्र के साथ मंत्री रामविचार नेताम और MLA अजय चंद्राकर भी मौजूद हैं। बता दें कि राजिम पहुंचकर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम और MLA अजय चंद्राकर ने राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, अब थोड़े ही देर में गंगा आरती घाट में भी जाएंगे।
Read More: 14 दिनों तक बंद रहेगी शराब दुकानें, राज्य सरकार ने इस वजह से उठाया कदम
बता दें कि माघी पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ मेला चलेगा। वहीं, इस बार अयोध्या की थीम पर राजिम कुंभ आधारित है। कुंभ को रामोत्सव राजिम कुंभ का नाम दिया गया है। उत्तराखंड से लेकर तमिलनाडु तक के संतपरंपरा से जुड़े संत कुंभ में स्नान करने पहुंचे हुए हैं। हर समय मेला स्थल पर पुलिस के लगभग 15 सौ अधिकारी और जवान भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि सुरक्षा में SP से लेकर दर्जन CSP,DSP दर्जन थाना प्रभारी तैनात रहेंगे।

Facebook


