विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए: डेका
विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए: डेका
रायपुर, 10 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल डेका से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल ने राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति तथा वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
राज्यपाल ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर देते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनके लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
भाषा संजीव जोहेब
जोहेब

Facebook


