Narayanpur Naxal Encounter Update
Encounter in Narayanpur: नारायणपुर/दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दो अलग-अलग इलाके में हुए मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर हुआ है। वहीं, 3 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। यह घटना अबूझमाड़ के बेड़मामेटा के जंगल और गोंदपल्ली में की है।
नारायणपुर में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यहां अबूझमाड़ के बेड़मामेटा के जंगल से तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। नक्सलियों के पास से 3 बंदूक, डेटोनेटर, बैटरी और दैनिक सामान जब्त रिए गए हैं। बता दें कि पकड़े गए नक्सली कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय थे। कोहकामेटा थाना इलाके की घटना बताई जा रही है।
Encounter in Narayanpur: वहीं, दंतेवाड़ा के गोंदपल्ली में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर हुआ है। बता दें कि सुकमा दंतेवाड़ा सीमा पर यह मुठभेड़ हुई है। वहीं, मुठभेड़ के बाद नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है।