Chhattisgarh Naxali hamla: कांकेर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, BSF एवं DRG की टीम ने की AK47 बरामद, कुछ नक्सली के घायल या मृत होने की है संभावना
Chhattisgarh Assembly Election 2023: घटना स्थल से AK47 बरामद हुई।क्षेत्र की सर्च करवाई जारी है। कुछ नक्सली के घायल या मृत होने की संभावना है।
Chhattisgarh Assembly Election 2023
Chhattisgarh Naxali hamla: रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Chhattisgarh Naxali hamla: इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।
कांकेर ज़िले में बाँदे थाना क्षेत्र में बीएसएफ़ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिए एरिया डोमिनेशन पे निकली थी। जिस दरम्यान डीआरजी के साथ पानावर के पास क़रीब 1 बजे मुठभेड़ हुई। घटना स्थल से AK47 बरामद हुई।क्षेत्र की सर्च करवाई जारी है। कुछ नक्सली के घायल या मृत होने की संभावना है।

Facebook


