Congress divided on Naxal front. Photo Credit: file
रायपुर: CG Liquor Scam Case: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की रिमांड आज खत्म हो रही है। वहीं कवासी लखमा की रिमांड खत्म होने से पहले EOW ने ACB/EOW की विशेष कोर्ट में लखमा के खिलाफ 1100 पन्नो समेत 66 पन्नो की समरी का चालान पेश किया है। बताया जा रहा है कि, EOW ने चौथा पूरक चालान पेश किया है।
CG Liquor Scam Case: मिली जानकारी के अनुसार, EOW की तरफ से पेश की गई चार्जशीट में लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपए के ज्यादा का शराब घोटाला हुआ था और जांच में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा की संदिग्ध भूमिका पाई गई थी। इसके बाद कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया था। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा करीब तीन महीनों से जेल में बंद है।
CG Liquor Scam Case: बताया जा रहा है कि, EOW द्वारा पेश की गई चार्जशीट में यह बताया गया है कि, शराब घोटाले में कवासी लखमा की क्या भूमिका थी। इसके साथ ही इसमें ये भी बताया गया है कि, शराब घोटाले में पैसे कैसे अर्जित किए गए हैं। इसके साथ ही पैसों को कैसे दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था और कौन अन्य लोग इस सिंडीकेट में शामिल थे ये बभी चार्जशीट में बताया गया है। बताया जाता है कि चार्जशीट को अंतिम रूप देने के बाद उपसंचालक अभियोजन द्वारा पेश किया जाएगा। वहीं, कवासी लखमा, उनके पुत्र हरीश और अन्य करीबी लोगों के घरों में छापेमारी के दौरान बरामद साक्ष्य को चालान के बाद पेश किया जाएगा।