रायगढ़: Fight between Lady Congress president नगर निगम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष और महिला पार्षद के बीच महीने भर पहले हुई गाली गलौज और झूमाझटकी का मामला फिर से गरमाने लगा है। मामले में महिला अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस के 13 पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने जिला संगठन को शिकायत करते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
Fight between Lady Congress president पार्षदों का कहना है कि मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे। ऐसे में कांग्रेस में चल रही अंदरूनी गुटबाजी और कलह एक बार फिर से उजागर हो गई है। बता दें कि 10 जनवरी को महिला पार्षद संजना शर्मा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह के साथ जमकर विवाद हुआ था।
Read More: प्रेमिका से शादी करने दे दिया पत्नी को तलाक, पति ने दिए दो करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति
महिला अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग के लिए पार्षदों ने पीसीसी से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कार्रवाई न होने पर पार्षदों ने अल्टीमेटम दे दिया है। वहीं मामले में जिला संगठन कलह या विरोध की बात को खारिज कर रहा है।
Read More: टीम इंडिया की अजेय बढ़त, वेस्टइंडीज को 8 रनों से दी मात, श्रृंखला में 2-0 से आगे