IPS Sundarraj Raj P: मुख्यमंत्री साय ने की IPS सुन्दर राज पी. की तारीफ.. कहा, ‘बेहद कर्मठता से किया कर्तव्यों का निर्वहन”.. सेवा अवधि बढ़ाने की वजह भी बताई, दी शुभकामनायें
IPS Sundarraj Raj P Deputation to the NIA: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईपीएस सुंदरराज पी की कार्यशैली की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी पर बधाई दी।
IPS Sundarraj Raj P Deputation to the NIA || Image- IBC24 News File
- सीएम साय ने आईपीएस सुंदरराज पी की जमकर प्रशंसा की।
- नक्सल उन्मूलन अभियान में भूमिका को सराहा गया।
- एनआईए में आईजी नियुक्ति पर दी शुभकामनाएं।
गरियाबंद: बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को फ्रंट से लीड करने वाले, जांबाज आईपीएस अफसर सुंदरराज पी की प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने जमकर तारीफ की है। (IPS Sundarraj Raj P Deputation to the NIA) गरियाबंद पहुंचे सीएम साय ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, उन्होंने बेहद कर्मठता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उनके कार्यशैली को देखते हुए उनकी सेवा अवधि बढ़ाई गई थी। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े मुख्यमंत्री साय ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उनकी भूमिका को भी सराहा। सीएम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त होने पर वे अपने दायित्वों से विमुक्त हो गए है। सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी में बतौर पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दी है। करीब चार दशक से माओवाद के आतंक से जकड़े छत्तीसगढ़ और खासकर बस्तर संभाग को नक्सलियों के दहशत से मुक्त कराने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारी और मौजूदा समय में बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी को केंद्र सरकार का बुलावा आया है। (IPS Sundarraj Raj P Deputation to the NIA) केंद्रीय गृह विभाग की तरह से उनका डेपुटेशन ऑर्डर जारी किया गया है। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें सुंदरराज पी को एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में आईजी के पद पर नियुक्ति दिए गई है। गृह मामलों के मंत्रालय ने सुंदरराज पी को रिलीव करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी लम्बे वक़्त से बस्तर में तैनात थे। केंद्र सरकार ने उनके कंधो पर नक्सल हिंसा ख़त्म करने और समूचे क्षेत्र में शांति स्थापित करने जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी थी। सुंदरराज पी ने अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया भी। आज बस्तर का क्षेत्र औपचारिक तौर पर सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो चुका हैं। उप्र: ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ढहाई गई अर्जुन और वीर पिकलबॉल विश्व कप में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करेंगे जगुआर लैंडरोवर ने मध्यम अवधि में राजस्व में दहाई अंक वाली वृद्धि का लक्ष्य रखा बीएमडब्ल्यू ने स्थानीय स्तर पर तैयार मिनी कंट्रीमैन सी पेश की, शुरुआती कीमत 47.5 लाख रुपये भारत का रणनीतिक भंडार कच्चे तेल के आयात की केवल नौ-10 दिन की जरूरत के बराबर: रिपोर्ट‘दायित्वों से विमुक्त हुए सुंदरराज पी.’ : सीएम साय
सुंदरराज पी जायेंगे डेपुटेशन पर दिल्ली
इन्हें भी पढ़ें:

Facebook


