Jogi family will not contest elections in 2023! पेंड्रा। कोटा विधायक रेणु जोगी को लेकर इन दिनों सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, जिसमें आज अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर अपनी मां और कोटा विधायक रेणु जोगी को लेकर पोस्ट करते हुए कहा है कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि विधान चुनाव को 7 महीने बचे हैं और उनकी पार्टी जेसीसीजे कुछ कर नहीं रही है।
लोग पूछते हैं कि छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव को मात्र 7 महीने बचे हैं और #JCCJ कुछ नहीं कर रही हैं।राजनीति जीवन से कभी बढ़ी नहीं हो सकती।पापा @ajitjogi_cg को खोने के बाद मेरे लिए मेरी माँ का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ की सत्ता से कहीं ज्यादा सर्वोपरि है और जब तक वो पूरी तरह (1/2) pic.twitter.com/DHA1JePMZV
— 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) April 1, 2023
अमित जोगी ने कहा कि अजीत जोगी को खोने के बाद मेरी मां रेणु जोगी का स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ की सत्ता से कहीं ज्यादा सर्वोपरि है। अमित जोगी ने जानकारी देते हुए कहा है कि जब तक मेरी मां पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हो जाती मैं उनके साथ साये के साथ रहूंगा। बता दें कि पिछले करीब डेढ़ साल से कोटा विधायक रेणु जोगी अपने क्षेत्र में बहुत कम आयीं है और इलाज के सिलसिले में उनको बाहर ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में कोटा विधानसभा में काम प्रभावित हो रहे हैं, जबकि इस विधानसभा में उनकी पार्टी की गतिविधियां भी कम हो गयी है।
ऐसे में कांग्रेस की नजर अब इस सीट पर है। रेणु जोगी की गैर मौजूदगी में लोगों से जुड़े काम को कराने में कांग्रेसी नेता दिलचस्पी दिखा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में होने वाले चुनाव में इसका फायदा उठाया जा सके। सियासी गलियारे में यही कयास लगाये जाने लगे हैं कि आगामी चुनाव में जेसीसीजे शायद चुनाव से दूरी बनाये रखे। IBC24 से शरद अग्रवाल की रिपोर्ट