राजधानी में 10 घंटे में 3 बड़ी वारदातें, दो युवकों की हत्या, इलाके में सनसनी

crime in raipur : तीन अलग-अलग मामलों में दो युवक की हत्या हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

राजधानी में 10 घंटे में 3 बड़ी वारदातें, दो युवकों की हत्या, इलाके में सनसनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: August 23, 2021 12:59 pm IST

Raipur breaking news hindi

रायपुर। राजधानी रायपुर में आपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रक्षा बंधन के पर्व मनाने के बाद देर शाम चाकूबाजी की तीन बड़ी वारदातें सामने आई है। तीन अलग—अलग मामलों में दो युवक की हत्या हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Read More News: पिता ने 21 दिनों से फ्रीजर में रखा है जवान बेटे का शव, वजह जान चौक जाएंगे आप

जानकारी के अनुसार खमतराई क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी। नीम डाबरी तालाब के पास आज सुबह युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह तालाब पहुंचे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। अज्ञात युवकों ने सिर कुचलकर युवक को मौत के घाट उतारा है।

Read More News:  राजधानी में फिर चाकूबाजी, गंभीर हालत में युवक निजी अस्पताल में भर्ती, इधर बिजली तार की चपेट में आने से 9 मवेशियों की मौत

इधर भनपुरी इलाके में भी 1 युवक की हत्या हुई है। सेंदवारा तालाब के पास युवक की लाश मिली है। युवक की उम्र 25 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Read More News: यहां प्रधानमंत्री ने नवंबर में पद छोड़ने की घोषणा की, पार्टी प्रमुख का पद भी छोड़ेंगे, इस देश के लिए अप्रत्याशित फैसला

इससे पहले बीती रात VIP रोड में चाकूबाजी हुई। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More News: सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत 6 घायल, इधर वाहन की टक्कर से बाइक सवार 4 की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी बस


लेखक के बारे में