Jashpur Bus Accident: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, यहां के तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे हादसा इतना भयानक हुआ कि कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री बस के नीचे दब गए। बस में कुल 24 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी जा रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को घटना की जानकारी दी।
Chhattisgarh bus accident news: घटना के तुरंत बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची
Jashpur Bus Accident के तुरंत बाद सुपेला पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए तुरंत कुनकुरी अस्पताल भेजा। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर अस्पतालों में रेफर किया गया है। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और चालक तथा बस मालिक से बयान लिए जा रहे हैं।
Jashpur road accident CG: बस में 24 से ज्यादा यात्री सवार थे,
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि preliminary जांच में यह संकेत मिला है कि बस अनियंत्रित होने का कारण तेज गति या ब्रेक फेल होना हो सकता है। प्रशासन ने आसपास के इलाके में यातायात को नियंत्रित किया और राहत कार्य जारी रखा। बता दें कि, बस में 24 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी जा रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को घटना की जानकारी दी।