Jashpur Bus Accident News: जशपुर में कैसे हुआ था बस हादसा, कौन है 5 मौतों का जिम्मेदार, जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jashpur Bus Accident News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण बस हादसा हुआ था। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी।
Jashpur Bus Accident News/ image source: IBC24
- जशपुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण बस हादसा हुआ था।
- इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी।
- इस भीषण सड़क हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आई है।
Jashpur Bus Accident News: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण बस हादसा हुआ था। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। यह भीषण हादसा तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास हुआ था। यहां एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में 5 की मौत हो गई थी और 23 यात्री घायल हुए थे। वहीं अब इस हादसे से जुड़ा एक (Jashpur Bus Accident News) बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गए।
कलेक्टर ने दिए थे जांच के आदेश
जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करडेगा चौकी के गोडाअंबा गांव के घाटी में हुए बस हादसे के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला कलेक्टर और डीआईजी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने दुर्घटनाग्रस्त अनमोल बस के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। परिवहन विभाग द्वारा बस के फिटनेस, बैठक क्षमता, परमिट मार्ग, पंजीयन और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।
अगस्त 2025 में समाप्त हो गया था बस का बीमा
जांच में पता चला कि बस बिना बीमा के ही प्रतिदिन यात्रियों को लेकर सड़क पर दौड़ रही थी। बस का बीमा अगस्त 2025 में ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद झारखंड से कुनकुरी मार्ग पर बस का संचालन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार 6 मार्च को यह बस झारखंड राज्य के कुरडेग से 28 यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान करडेगा चौकी क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के घाटी में ब्रेक फेल होने की वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
परिवहन आयुक्त रायपुर को भेजी गई रिपोर्ट
हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को कुनकुरी के होली क्रॉस अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में भर्ती कराया गया था। वहीं तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिवहन विभाग ने इस दुर्घटना से हुए नुकसान की भरपाई के लिए बस संचालक को जिम्मेदार ठहराया है। जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज ने घटना की जांच कर कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट परिवहन आयुक्त रायपुर को भेज दी है।
सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख
Jashpur Bus Accident News: जशपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने शोक जताया था। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। (Jashpur Bus Accident News) इस दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता, जानिए कौन सी टीम पर है लोगों को भरोसा
- Iran Israel Conflict Update: ईरान की हार करीब..? इजरायल ने सबसे ताकतवर कड़ी पर किया हमला, तो अब घायल ईरान का आया पलटवार, बताया कितने दिनों तक ‘जंग’ लड़ पाएगा
- Rahul Gandhi on Womens Day: ‘मेरे परिवार में महिलाएं ही प्रमुख रहीं’… महिला दिवस पर राहुल गांधी का बयान, बोले- महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान

Facebook


