CGBSE Class 10th Result: बोर्ड रिजल्ट में इस जिले की बेटी ने बढ़ाया मान! 10वीं मेरिट में लाया ये स्थान, इन्हें दिया अपनी सक्सेस का क्रेडिट

Ads

छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में आरुषि सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.17 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया है।

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 09:19 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 09:19 PM IST

topper news/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • आरुषि ने किया कमाल
  • 98.17 प्रतिशत अंक हासिल
  • मेरिट में छठवां स्थान

CGBSE Class 10th Result: रायपुरः छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 1 लाख 42 हजार 881 बालक और 1 लाख 77 हजार 654 बालिका शामिल है। इस वर्ष 10वीं के परिणाम में संयुक्त से तीन छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा संध्या नायक, एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस. बालोदा की छात्रा परीरानी प्रधान और  न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा IBC24 की वेबसाइट https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result पर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Chhattisgarh board result 2026: आरुषि ने किया कमाल

इसी बीच, छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में जशपुर की आरुषि सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.17 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया है। आरुषि की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। आरुषि की सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। घर में जश्न का माहौल है और परिजन बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। आरुषि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग की वजह से ही यह मुकाम हासिल हो सका। आरुषि का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है, जिसके लिए वह अब नीट परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि इस सफलता को पाने के लिए वह रोजाना 6 से 7 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं। आरुषि की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

आरुषि ने कितने अंक पाए?

आरुषि ने किया कमाल

मेरिट में कौन सा स्थान?

98.17 प्रतिशत अंक हासिल

आरुषि क्या बनना चाहती?

मेरिट में छठवां स्थान