Chhattisgarh Crime News / Image Source : IBC24 / FILE
जशपुर: Chhattisgarh Crime News छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव के बागबहार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
दरअसल, मामला 16 फरवरी 2026 की रात का है। नाटक देखकर अकेली घर लौट रही 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को आरोपियों ने बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल में बैठाया और जंगल की ओर ले जाकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। Minor Girl Rape Case अगली रात पीड़िता बिजली सब-स्टेशन के पास अचेत अवस्था में मिली, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। Chhattisgarh Gangrape in Jashpur Jungle तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने सत्यप्रकाश यादव को पत्थलगांव और पीतांबर लहरे को सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 138, 70(2) एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश तेजी से जारी है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-