Jashpur Teacher Arrested: 8 साल छोटे प्रेमी से शादी करने छोड़ दी नौकरी…हवस की भूख मिटने के बाद आशिक बोला अब शादी का मन नहीं

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सहायक शिक्षक सौरभ कुमार को शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Jashpur Teacher Arrested: 8 साल छोटे प्रेमी से शादी करने छोड़ दी नौकरी…हवस की भूख मिटने के बाद आशिक बोला अब शादी का मन नहीं

Jashpur Teacher Arrested/ Image Source: IBC24

Modified Date: December 9, 2025 / 11:36 am IST
Published Date: December 9, 2025 11:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • जशपुर में शिक्षक ने महिला को शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण।
  • आरोपी सहायक शिक्षक सौरभ कुमार को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा।
  • घटना वर्ष 2024 में शुरू हुई थी, आरोपी ने अपराध कबूल किया।

Jashpur Teacher Arrested जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त शिक्षक सौरभ कुमार को पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

2024 में हुई थी मुलाकात

Jashpur Teacher Arrested मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला सब-इंजीनियर है और उसकी मुलाक़ात आरोपी से वर्ष 2024 में उसके ही गृह ग्राम में हुई थी। दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हुई और बातचीत शुरू हुई। महिला जब फिर 14 जनवरी 2024 को छुट्टी मनाने अपने घर गई, तब आरोपी ने उसे अपने किराए के घर बुलाया और शादी का झांसा दिया। पीड़िता जब भी छुट्टी मनाने अपने घर आती, आरोपी शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाता था।

नौकरी छोड़ने की रखी थी शर्त

Jashpur Teacher Arrested पीड़ित महिला ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला के बार-बार एक ही बात कहने पर आरोपी ने नौकरी छोड़ने की शर्त रखी। पीड़िता ने उसकी बात मानकर नौकरी छोड़ दी, लेकिन आरोपी ने फिर भी शादी से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज करता रहा।

Jashpur Teacher Arrested महिला ने तंग आकर फिर इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। महिला संबंधी अपराध के कारण पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.