Chhattisgarh Ghar Wapsi News: कुछ ही सालों में ईसाई धर्म से हुआ मोहभंग! 140 लोगों ने अपना सनातन धर्म, विधायक ने चरण धोकर कराई घर वापसी

Ads

छत्तीसगढ़ में आमाबेड़ा क्षेत्र की घटनाओं के बाद घर वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। कवर्धा जिले में 140 से अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। विधायक भावना बोहरा की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 04:57 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 05:55 PM IST

Chhattisgarh Ghar Wapsi News / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • कवर्धा जिले में 140 से अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की।
  • पंडरिया के कूल्हीडोंगरी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने चरण धोकर घर वापसी कराई।
  • बीते 6 महीनों में जिले में 500 से अधिक लोगों की घर वापसी का दावा।

कवर्धा / कांकेर : Chhattisgarh Ghar Wapsi News छत्तीसगढ़ में आमाबेड़ा क्षेत्र में हुए हंगामे के बाद पूरे प्रदेश में घर वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। बीते दिनों सैकड़ों से भी अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी कर ली। इसी कड़ी में ताजा मामला कवर्धा जिले से सामने आया है, जहाँ 140 से अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। Kawardha News, सभी लोगों के चरण धोकर विधायक भावना बोहरा ने उनकी घर वापसी कराई है।

6 महीने में 500 से अधिक लोगों ने की घर वापसी

आपको बता दें कि घर वापसी का यह पूरा कार्यक्रम पंडरिया के कूल्हीडोंगरी में कराया गया। यहाँ लगभग 140 से अधिक लोगों ने मूल धर्म में वापसी की है और सभी के चरण धोकर विधायक भावना बोहरा ने मूल धर्म में वापसी कराई। Bhawna Bohra, बता दें कि कवर्धा जिले में बीते 6 महीनों में 500 से अधिक लोगों ने घर वापसी की है। Chhattisgarh Ghar Wapsi News  इससे पहले भी जिले में 2 फरवरी को वनांचल गांव दमगढ़ में 65 लोगों ने सनातन धर्म में घर वापसी की थी और भावना बोहरा ने चरण धोकर इनकी वापसी कराई थी।

भानुप्रतापपुर में भी हुई घर वापसी

भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम घोठा में एक परिवार के 3 सदस्य, 2 बच्चों समेत 5 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी की है। Bhanupratappur News  बता दें, यह परिवार कुछ वर्षों पूर्व गांव की व्यवस्था एवं समाज की परंपरा, देवी-देवता, पूजा पद्धति को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। अब इन्होंने पूजा-पाठ कर विधि-विधान के साथ मूल धर्म अपना लिया है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

घर वापसी का ताजा मामला कहाँ का है?

ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले का है, जहाँ 140 से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की है।

कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया गया था?

यह कार्यक्रम पंडरिया के कूल्हीडोंगरी में आयोजित किया गया था।

पिछले कुछ महीनों में कितने लोगों ने घर वापसी की है?

दावा किया गया है कि बीते 6 महीनों में कवर्धा जिले में 500 से अधिक लोग अपने मूल धर्म में वापस लौटे हैं।