Ghar Wapsi Chhattisgarh: विधायक ने अपने हाथों से धोए ग्रामीणों के पैर, 65 लोगों की सनातन धर्म में कराई वापसी, धर्मांतरित व्यक्तियों ने खोले चौंकाने वाले राज

Ads

छत्तीसगढ़ के कवर्धा ज़िले के वनांचल गांव दमगढ़ में 65 लोगों ने सनातन धर्म में घर वापसी की है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधि-विधान के साथ चरण धोकर सभी की घर वापसी कराई। प्रदेश में धर्मांतरण के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच यह मामला चर्चा में है।

Ghar Wapsi Chhattisgarh / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • कवर्धा जिले के दमगढ़ गांव में 65 लोगों ने सनातन धर्म में घर वापसी की।
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधि-विधान के साथ चरण धोकर घर वापसी कराई।
  • घर वापसी करने वालों ने इलाज के बहाने धर्मांतरण का आरोप लगाया।

कवर्धा : छत्तीसगढ़ में घर वापसी का दौर तेज़ी से चल रहा है। प्रदेश में धर्मांतरण के खिलाफ जारी मुहिम का असर लगातार दिखाई दे रहा है। ( Ghar Wapsi Chhattisgarh )इसी कड़ी में अब कवर्धा ज़िले के वनांचल गांव दमगढ़ में 65 लोगों ने सनातन धर्म में घर वापसी की है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधि-विधान के साथ चरण धोकर सभी की घर वापसी कराई।

विधायक ने चरण धोकर कराई घर वापसी

मिली जानकारी के अनुसार, कुकदूर थाना क्षेत्र के वनांचल गांव दमगढ़ में 65 लोगों ने सनातन धर्म में घर वापसी की है। घर वापसी का यह पूरा कार्यक्रम पंडरिया के दमगढ़ में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पंडरिया की विधायक भावना बोहरा भी शामिल हुईं। (Bhavana Bohra MLA )उन्होंने सभी 65 धर्मांतरित व्यक्तियों का विधि-विधान के साथ चरण धोकर उनके मूल धर्म में घर वापसी कराई।

घर वापसी करने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि इलाज कराने के बहाने उनका धर्म परिवर्तन कराया गया था। ( Conversion Controversy Chhattisgarh  )कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि बीते छह महीनों में 250 से अधिक भटके लोगों की सनातन धर्म में वापसी कराई जा चुकी है।

प्रदेश में घर वापसी का दौर तेज़

आपको बता दें कि आमाबेड़ा में हुई हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में घर वापसी का दौर तेज़ हो गया है। प्रदेश के अलग-अलग संभागों में सैकड़ों लोगों ने घर वापसी की है। कुछ दिनों पहले ही साडगुड़ा में एक ही परिवार के 12 सदस्यों ने मूल धर्म अपनाया था।

इन्हें भी पढ़ें:

 

घर वापसी का कार्यक्रम कहां आयोजित हुआ?

यह कार्यक्रम कवर्धा ज़िले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमगढ़ गांव में आयोजित हुआ।

. कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल रहा?

पंडरिया विधायक भावना बोहरा कार्यक्रम में मौजूद रहीं और उन्होंने विधि-विधान के साथ घर वापसी कराई।

प्रदेश में घर वापसी का दौर क्यों तेज़ हुआ है?

आमाबेड़ा हिंसा के बाद प्रदेशभर में धर्मांतरण के खिलाफ माहौल बना है, जिसके चलते कई इलाकों में घर वापसी के कार्यक्रम हो रहे हैं।