Kawardha Dance Teacher Murder Case || Image- Social Media File
Kawardha Dance Teacher Murder Case: कवर्धा: जिले में दो महीने पहले सामने आये एक डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी (27) के हत्या के पेचीदा मामले को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि, नाबालिक ने ही डांस टीचर की चाकू मारकर निर्ममता से हत्या की थी। करीब दो महीने चले खोजबीन और जांच-पड़ताल के बाद पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक हत्यारे की तलाश में पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इस दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया और 5 सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ जिस नाबालिक ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है, उसका मृतक डांस टीचर के साथ अप्राकृतिक संबंध था। बताया जा रहा है कि, मृतक, नाबालिक को समलैंगिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। सम्भवतः इसी बात से परेशान होकर नाबालिक ने धारदार हथियार से डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी के हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी, खून से सने कपड़े और नदी में फेंका गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
Kawardha Dance Teacher Murder Case: दरअसल, मामला 18 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब कवर्धा शहर से लगे लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान मिले थे, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
इस पूरे प्रकरण में किसी तरह की कामयाबी नहीं मिलने के बाद पिछले दिनों जिला पुलिस ने हत्यारे की जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा पुलिस लगातार हत्यारे की तलाश में जुटी हुई थी। वही अब जब मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान है। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब
सेंसेक्स, निफ्टी में तीन दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी
ट्रंप ने करीब सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की
बिहार में राज्यसभा चुनाव आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष चुनाव मैदान में
हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे
ओडिशा: एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे