Kawardha Dhan Ghotala: छत्तीसगढ़ के चर्चित धान घोटाले में बड़ा एक्शन, DMO अभिषेक मिश्रा निलंबित, ‘चूहा खा गए धान’ बयान देना पड़ा महंगा
Kawardha Dhan Ghotala: छत्तीसगढ़ के चर्चित धान घोटाले में बड़ा एक्शन, DMO अभिषेक मिश्रा निलंबित, 'चूहा खा गए धान' बयान देना पड़ा महंगा
Kawardha Dhan Ghotala/Image Source: IBC24
- 7 करोड़ रुपये का धान शॉर्टेज घोटाला
- अब DMO को निलंबन का झटका
- मिडिया बयान बना बड़ा कारण
कवर्धा: Kawardha Dhan Ghotala: छत्तीसगढ़ के कवर्धा के बहुचर्चित “चूहा खा गए धान” घोटाले में डीएमओ अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। IBC24 ने इस मामले को सबसे पहले उजागर किया था। इसके बाद मीडिया में भ्रामक और गैर-जिम्मेदार बयान देने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।
चूहा खा गए धान घोटाला (Chooha Kha Gaye Dhan)
Kawardha Dhan Ghotala: निलंबन का आदेश रायपुर मार्कफेड के प्रबंध संचालक द्वारा जारी किया गया है। दरअसल, वर्ष 2024-25 में कवर्धा जिले में लगभग 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज का गंभीर मामला सामने आया था। इस मामले में डीएमओ अभिषेक मिश्रा ने मीडिया के सामने कहा था कि धान चूहों, दीमकों और कीटों द्वारा खाया गया।
DMO अभिषेक मिश्रा निलंबित (DMO Abhishek Mishra Suspended)
इस बयान के सामने आते ही प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। धान घोटाले को लेकर पहले ही बाजार चारभाठा के संग्रहण प्रभारी प्रीतेश पांडेय को निलंबित किया जा चुका है। अब डीएमओ के निलंबन के बाद माना जा रहा है कि इस पूरे मामले में आगे और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल प्रशासनिक हलकों में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें
- 300 लड़कियों से प्यार और उनके अंतरंग पलों के वीडियो… फिर सेक्स रैकेट में विदेशों तक सप्लाई, लव जिहाद के खौफनाक नेटवर्क का खुलासा
- गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी! फोन दिखाने से किया इंकार, शक में युवती ने पार की सारी हदें, इंस्टाग्राम लव स्टोरी का खौफनाक अंत
- आज जेल से बाहर आएंगे पूर्व मंत्री कवासी लखमा, साल भर से थे जेल में बंद, सशर्त जमानत पर होगी रिहाई
- आज इन राशियों के लिए खुशखबरी, बदल सकती है किस्मत, प्रमोशन मिलने की भी संभावना, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Facebook



