कवर्धा: Kawardha News: बीती रात कवर्धा जिले में आई तेज आंधी और तूफान ने जमकर तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर कवर्धा-कुण्डा मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से सड़क पूरी तरह से जाम हो गई है जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
Kawardha News: जानकारी के मुताबिक सुबह से लेकर अब तक इस मार्ग पर आवागमन ठप पड़ा हुआ है और सैकड़ों लोग अन्य मार्गों से यात्रा करने को मजबूर हैं। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Kawardha News: घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद भी प्रशासनिक अमला मौके पर नजर नहीं आए है और न ही पेड़ को हटाने की कोई कार्रवाई की गई है। इससे आम लोगों में के साथ राहगीरों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
कवर्धा जिले में तेज आंधी और तूफान की यह घटना बीती रात (19 मई 2025) को हुई, जिससे कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने और यातायात अवरुद्ध होने की सूचना मिली है।
"कवर्धा तूफान" के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका कौन सा है?
कवर्धा-कुण्डा मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे यातायात पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
"कवर्धा तूफान" से जुड़ी प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया रही?
अब तक घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची है और न ही पेड़ हटाने की कोई ठोस कार्रवाई की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
"कवर्धा तूफान" के कारण यातायात व्यवस्था कैसी है?
मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम है, जिससे सैकड़ों लोग वैकल्पिक रास्तों से यात्रा करने को मजबूर हैं और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
क्या "कवर्धा तूफान" में कोई जनहानि हुई है?
अब तक की जानकारी के अनुसार किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन यातायात और जनजीवन पर व्यापक असर देखा जा रहा है।