Knife incident in Ambikapur
अम्बिकापुर: Knife incident in Ambikapur अम्बिकापुर में 15 दिन के भीतर दूसरी बार एक ही इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिससे अपराधियो के बुलंद हौसलों का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि पुलिस ने पहले मामले में आरोपियो की गिरफ्तारी कर ली थी, तो वही इस घटना में भी आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है।
Knife incident in Ambikapur दरसअल घटना अम्बिकापुर के सत्तीपारा इलाके की है जहां बताया जा रहा है कि बरेजपारा का रहने वाला मंजर खान अपने भांजे के साथ सत्तीपारा इलाके में शौच के लिए शौचालय गया हुआ था। जब मंजर खान शौचालय से निकल रहा था तो बाहर में करीब 6 से 7 लोग शराब पी रहे थे और पीड़ित से नाम पूछते हुए उससे उलझ पड़े यहीं नहीं पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियो ने चाकू से उसके पेट में 3 बार हमला किया साथ ही उसके भांजे से भी मारपीट की।
किसी तरह भागकर थाने पहुंचे पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने पहले तत्काल घायल को मेडीकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया और फिर आरोपियो की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस माममें अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियो की पहचान होने की बात कह रहे हैं।
Knife incident in Ambikapur पुलिस का कहना है कि आरोपियो की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। मगर गंभीर बात ये है की सत्तीपारा इलाके में ही 15 दिन के भीतर चाकूबाजी की ये दूसरी घटना सामने आई है जिसने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। एक तरफ पुलिस और पुलिस कप्तान खुद पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं वहीं आरोपी खुलेआम चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि आखिर कब तक पुलिस अपराधियों पर अपना ख़ौफ़ कायम कर पाती है और इस तरह की घटनाओं पर रोक लग पाती है।