रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने कटघोरा से प्रेमचंद पटेल जबकि रायगढ़ से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह भाजपा ने जनता कांग्रेस (जे) के बागी नेता धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दिया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला कोटा विधानसभा में देखने को मिलेगा। यहां एक बार फिर से जोगी परिवार को जूदेव की चुनौती मिलने जा रही है। यहाँ भाजपा ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को टिकट दिया है तो वही यहाँ से जनता कांग्रेस की रेणु जोगी के ताल ठोंकने की पूरी संभावना है।
महिलाओं पर दांव
बात करें भाजपा के दूसरी सूची की तो भाजपा ने इस लिस्ट में करीब 09 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने इस बार महिलाओं को भी भरपूर मौका दिया है, जिनमे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भी नाम है।
पांच पर नहीं आए नाम
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। भाजपा ने इस सूची में अब भी पांच सीटों में नामों का ऐलान नही किया है। जिन सीटों पर नाम नहीं आ पाए है उनमें बेलतरा, बेलतरा, अंबिकापुर, पंडरिया और कसडोल शामिल है।
इन सीटों पर लड़ेंगे पूर्व आईएएस
भाजपा ने इस बार दो पूर्व आईएएस अफसरों को भी टिकट दिया है। इनमे रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी तो केशकाल से नीलकंठ टेकाम को मौक़ा दिया गया है।
भारतीय जनतापार्टी ने इस बार संगठन के नेताओं पर भी दांव खेला है। भाजपा ने अपने तीन महामंत्रियों को भी इस बार चुनावी मैदान में उतारा है। इनमे रायगढ़ से ओपी चौधरी, कवर्धा से विजय शर्मा और नारायणपुर से केदार कश्यप का नाम शामिल है। फ़िलहाल तीनो नेता ही संगठन में महामंत्री क पद पर है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने टिकट वितरण से समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। यही वजह है कि पार्टी ने इस बार 85 सीटों में 43 नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा युवाओ को लेकर भी गंभीर नजर आ रही है। इस बार की तस्दीक इससे होती है कि 34 उम्मीदवार ऐसे है जो युवा है यानी इनकी उम्र 50 से कम है। बात अगर महिलाओं की करें तो अब तक जारी 85 नामों में 14 महिलाएं भी शामिल है।
क्या है भाजपा उम्मीदवारों का पेशा
बात करें भाजपा उम्मीदवारों के पेशे की तो इस बार पार्टी ने ज्यादातर किसानों को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह सीतापुर से उम्मीदवार बनायें गए राम कुमार टोप्पो सेना के पूर्व जवान है। इसी तरह कई प्रत्याशी ठेकेदार तो कई डॉक्टर है। लिस्ट में देखें उम्मीदवार किस क्षेत्र में कार्यरत है।