कोरबाः Korba Nanki Ram Son छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर सत्ता के प्रभाव और कानून व्यवस्था की मजबूरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा है। उन्होंने शराब के नशे में सड़क किनारे लगे एक दुकान को टक्कर मारने के बाद दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई करती, उससे पहले ही संदीप कंवर ने कोतवाली थाने में बवाल मचाकर मौके से कार लेकर निकल गया। इस घटना ने एक बार फिर राजनीतिक रसूख के सामने बेबस कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा घटनाक्रम कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास का है। बताया जा रहा है कि संदीप कंवर शराब के नशे में स्वीफ्ट डिजायर कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक सेवई की दुकान से जा टकराई। यह दुकान एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता की बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से दुकान को नुकसान पहुंचा और आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। घटना के बाद जब दुकान संचालक बुजुर्ग अजीम कुरैशी ने संदीप कंवर को समझाने की कोशिश की तो मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत संदीप कंवर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कार सहित कोतवाली थाने ले जाया गया।
Korba Nanki Ram Son बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के बाद भी संदीप कंवर का व्यवहार आक्रामक ही बना रहा। शराब के नशे में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने ही गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान कुछ समर्थक भी थाने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समर्थकों ने संदीप कंवर को कार में बैठाया और थाने से लेकर चले गए, जबकि पुलिस अधिकारी मौके पर मूकदर्शक बने रहे। यह पूरा घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर किसी आम व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में इस तरह की घटना की जात, तो संभवतः उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होती।
इन्हे भी पढ़ें:-