(TATA Discount Offers/ Image Credit: TATA Motors)
नई दिल्ली: TATA Discount Offers: टाटा मोटर्स ने सितंबर 2026 के लिए अपनी पेट्रोल और डीजल कारों पर कई ऑफर्स (TATA Discount Offers) पेश किए हैं। इस महीने सबसे ज्यादा फायदा TATA Curvv पर दिया जा रहा है। ग्राहकों को इस SUV पर कुल 1.25 लाख रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है। इसमें 30,000 रुपये का डिस्काउंट, 45,000 रुपये का स्कैपेज बेनिफिट और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। कंपनी ने हाल में Curvv के शुरुआती और मिड स्पेक वेरिएंट में नए फीचर्स भी जोड़े हैं।
TATA Nexon के अलग-अलग वेरिएंट्स पर भी सितंबर में आकर्षक ऑफर्स (TATA Discount Offers) दिए जा रहे हैं। पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट पर 10,000 रुपये की छूट, 45,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा है। अन्य पेट्रोल वेरिएंट्स पर कुल 55,000 रुपये तक का फायदा है। Nexon CNG पर 60,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। जबकि डीजल मॉडल पर 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है।
TATA Altroz के पेट्रोल वेरिएंट्स पर Smart ट्रिम को छोड़कर 35,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 15,000 रुपये की छूट और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। Altroz डीजल पर भी 35,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। वहीं CNG मॉडल पर कुल ऑफर 55,000 रुपये तक पहुंचता है, जिसमें डिस्काउंट, इंटरवेंशन और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं।
TATA Harrier और Safari के डीजल मॉडल पर सितंबर में 45,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का डिस्काउंट और 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। हालांकि Harrier के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर फिलहाल कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। Safari डीजल पर भी Harrier जैसा ही ऑफर लागू है।
पुराने स्टॉक वाली TATA Tiago पर 35,000 रुपये तक का (TATA Discount Offers) फायदा मिल रहा है। Tigor पर कुल 30,000 रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिसमें 15,000 रुपये का डिस्काउंट और 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है। वहीं सितंबर 2026 में TATA Sierra के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर भी 30,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। बता दें कि ऑफर्स और उनकी उपलब्धता डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकती है।