Korba Road Accident : CG में रफ्तार का कहर… चौथिया से लौट रहे एक ही परिवार के कई लोगों की मौत
Korba Road Accident : CG में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार... चौथिया से लौट रहे एक ही परिवार के कई लोगों की मौत
Korba Road Accident/Photo Credit: AI Image
- भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
- 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर
- तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हाइवा में घुसी
कोरबा। Korba Road Accident : छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण सड़क हादसा हो गया है, उरगा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी, हादसे (Korba Road Accident) में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, काशीनगर निवासी सोनी परिवार चांपा से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात करीब दो बजे कोरबा लौट रहे थे (Korba Road Accident)। तभी फरसवानी टोल नाका के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
तीन की मौत
हादसे (Korba Road Accident) में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी का चांपा के एनकेएच अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छा गया है (Korba Road Accident)।
ये भी पढ़ें
- CG Congress Councilor Suspended : कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इस पार्षद को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्या है पूरा मामला?
- MP Board 5th, 8th Re Exam: इन विद्यार्थियों को दोबारा देनी होगी परीक्षा, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया आदेश, जानिए क्या है कारण?
- Gold Rate 28 April 2026: वैश्विक तनाव के बीच सोना फिर हुआ सस्ता, देश में 1.15 लाख हो गया एक तोले का भाव, ग्राहकों की चांदी ही चांदी..बाजार में लौटी रौनक!
- रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 94.39 प्रति डॉलर पर
- Khajrana Ganesh Temple Indore : अगर आप जा रहे हैं खजराना गणेश तो ध्यान दें! अब बप्पा को लगेगा ये खास भोग, इस वजह से बदला गया भोग का मेनू
- नाइजीरिया के गांव पर आईएस के हमले में 29 लोगों की मौत

Facebook


