Korba Murder News: ‘तुझसे नाराज़ नहीं जिंदगी…’ बेरहम बॉयफ्रेंड ने की लिव-इन पार्टनर की दर्दनाक हत्या! फिर लाश पकड़कर करता रहा ये काम! सलमा मर्डर केस में सबसे बड़ा खुलासा
Korba Murder News: ‘तुझसे नाराज़ नहीं जिंदगी…’ बेरहम बॉयफ्रेंड ने की लिव-इन पार्टनर की दर्दनाक हत्या! फिर लाश पकड़कर करता रहा ये काम! सलमा मर्डर केस में सबसे बड़ा खुलासा

Korba Salma Sultana Murder Case
- कोरबा सलमा हत्याकांड
- सलमा की लाश पकड़े सिगरेट पीता रहा हत्यारा
- कोर्ट में चश्मदीद का सनसनीखेज बयान
कोरबा: Korba Murder News: कोरबा की सलमा सुल्ताना हत्याकांड में एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने सुनने वालों की रूह कंपा दी है। मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को कोरबा की अपर सत्र न्यायाधीश गरिमा शर्मा की अदालत में मामले की चश्मदीद गवाह कोमल सिंह राजपूत ने अपना बयान दर्ज कराया।
सलमा की लाश पकड़े सिगरेट पीता रहा मधुर साहू (Salma Sultana Murder Case)
कोमल के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी मधुर साहू के चेहरे पर पछतावे का नामोनिशान नहीं था बल्कि उसमें सनकीपन और क्रूरता साफ झलक रही थी। अदालत में बयान दर्ज कराते हुए मुख्य गवाह कोमल सिंह ने बताया कि उसने वह खौफनाक मंजर अपनी आंखों से देखा था। कोमल ने कोर्ट को बताया कि हत्या के तुरंत बाद मधुर साहू एक हाथ से सलमा की निर्जीव देह को पकड़े हुए था और दूसरे हाथ से सिगरेट पी रहा था। इस दौरान वह बड़े इत्मीनान से सलमा का पसंदीदा गाना- तुझसे नाराज़ नहीं मैं ज़िंदगी, हैरान हूँ मैं… गुनगुना रहा था।
कोर्ट में चश्मदीद का सनसनीखेज बयान (Korba Crime News)
Korba Murder News: बताया गया कि साल 2018 में सलमा सुल्ताना अचानक लापता हो गई थी। करीब पांच साल तक यह मामला फाइलों में दबा रहा। वर्ष 2023 में पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और खुदाई के बाद कोरबा–दर्री रोड पर फोरलेन के नीचे दबे सलमा के कंकाल को बरामद किया। जांच में सामने आया कि जिम ट्रेनर मधुर साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सलमा की गला घोंटकर हत्या की थी और सड़क निर्माण के दौरान शव को वहीं दफन कर दिया गया था।
लिव-इन से लाश तक (Live In Relationship Crime)
इस मामले में अब तक 41 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। चश्मदीद गवाह कोमल सिंह राजपूत का बयान केस की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है, क्योंकि वह घटना के वक्त मौके पर मौजूद थी। अभी 10 और गवाहों के बयान दर्ज होना बाकी हैं, जिसके बाद मामला फैसले की ओर बढ़ेगा। पुलिस चार्जशीट के अनुसार, मधुर साहू और सलमा सुल्ताना लिव-इन रिलेशनशिप में थे। पैसों के लेन-देन और मधुर के अन्य संबंधों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते 21 अक्टूबर 2018 को मधुर ने अपने साथियों कौशल श्रीवास और अतुल शर्मा के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मामले में मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर मधुर साहू है, जिस पर सलमा सुल्ताना की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Salma Sultana Murder Case
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am