Viral Video Before Suicide: ‘फोन पर इतनी गालियां दे रहे हैं, थाने जाऊँगा तो क्या करेंगे?’.. मैकेनिक ने आखिर किस डर से लगा ली फांसी?.. मौत से पहले खुद किया था खुलासा..

Ads

Korba Viral Video Before Suicide: कोरबा में मैकेनिक ने पुलिस के डर से फांसी लगाई, मौत से पहले वीडियो बनाकर बताया कारण।

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 10:11 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 10:48 PM IST

Korba Viral Video Before Suicide || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • मैकेनिक ने फांसी से पहले बनाया वीडियो
  • पुलिस के फोन से डरा हुआ था युवक
  • मामले की जांच में जुटी उरगा पुलिस

Korba Viral Video Before Suicide: कोरबा: जिले के सरहदी पंतोरा चौकी इलाके में आत्महत्या के एक मामले ने पुलिस की कार्यशैली और लोगों के प्रति उनके व्यवहार की पोल खोल दी है। पूरी घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां एक गैरेज के मिस्त्री ने अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सबसे हैरानी की बात यह है कि युवक ने मौत से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह का खुलासा किया है।

‘मेरा हाथ नहीं, फैमिली से टेंशन नहीं’

दरअसल, पंतोरा चौकी क्षेत्र में एक युवक किसी लड़की को लेकर फरार हो गया था। भागने वाले युवक के खिलाफ जब पुलिस में शिकायत पहुंची तो पुलिस ने उस युवक के साथी को फोन लगाया, जो उसके साथ ही एक कमरे में रहता था। आरोप है कि पुलिस के किसी आरक्षक ने फोन पर उसे गाली-गलौच करते हुए थाने आने के लिए कहा।

आरक्षक के इस बर्ताव और चौकी में पूछताछ के डर से मैकेनिक युवक बेहद भयभीत हो गया और उसने अपने ही कमरे के पंखे से लटककर फांसी लगा ली। हालांकि सुसाइड से पहले उसने अपने मोबाइल पर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह साफ तौर पर कह रहा है कि उसके साथी के लड़की को लेकर भागने में उसका कोई हाथ नहीं है।

बेहद डरा हुआ था युवक

Korba Viral Video Before Suicide: वीडियो में सुसाइड करने वाला मैकेनिक युवक काफी डरा हुआ दिखाई पड़ रहा है। वह कहता है कि उसे परिवार की तरफ से कोई टेंशन नहीं है, लेकिन पंतोरा चौकी से आए फोन पर उसे गालियां दी गई हैं और पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

युवक आगे कहता है कि जब फोन पर इतनी गालियां दी जा रही हैं तो अगर वह चौकी जाएगा तो उसके साथ क्या होगा। युवक यह भी कहता है कि उसके साथी के भागने में उसका कोई हाथ नहीं है। बहरहाल, उरगा पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस कथित तौर पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पुलिसकर्मियों तक कब तक पहुंच पाती है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि IBC24 नहीं करता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ईरान युद्ध के बीच तुर्किये के ऊपर तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया

शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम हिस्से में आईईडी बम धमाके में छह पुलिसकर्मियों की मौत

यह भी देखें:-

शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी

पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात का सीएसएल के जहाज निर्माण उद्योग पर फिलहाल कोई असर नहीं: अधिकारी

ईंधन भरने वाले विमान में सवार चार चालक दल के चार सदस्यों की मौत: अमेरिकी सेना

Q1. कोरबा में मैकेनिक ने आत्महत्या क्यों की?

युवक ने वीडियो में पुलिस के फोन और पूछताछ के डर को वजह बताया।

Q2. क्या युवक ने सुसाइड से पहले कोई संदेश छोड़ा?

हाँ, उसने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी बेगुनाही बताई।

Q3. इस मामले की जांच कौन कर रहा है?

मामले की जांच उरगा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।