युवक ने किशोरी के शरीर पर चाकू से किए ताबडतोड़ कई वार, आदतन नशेड़ी बताया जा रहा आरोपी

Attack on teenager multiple times with a knife: आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से वार किया है। बताया जा रहा है कि इश्कबाजी में हुए विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी का इलाज जारी है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक ने किशोरी के शरीर पर चाकू से किए ताबडतोड़ कई वार, आदतन नशेड़ी बताया जा रहा आरोपी

नशेड़ी युवक ने किशोर लड़की पर किए चाकू से कई वार. Image source: IBC24

Modified Date: November 28, 2024 / 01:47 pm IST
Published Date: November 28, 2024 1:46 pm IST

कोरबा: Attack on teenager multiple times with a knife: कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी इलाके में एक नशेड़ी युवक ने एक किशोर लड़की पर चाकू से कई बार हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से वार किया है। बताया जा रहा है कि इश्कबाजी में हुए विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी का इलाज जारी है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

read more:  Minor gang raped in ambulance: एम्बुलेंस में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, जननी एक्सप्रेस के लिए अनुबंधित था वाहन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम 19 वर्षीय निलेश दास उर्फ कालू है, जो आदतन नशेड़ी है और सीतामढ़ी बल्ली कुआं के पास रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी पर 6 से 8 बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।

read more:  Raipur crime news today: टिकरापारा में आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता के साथ किया ऐसा काम, साथी के साथ मिलकर बीच सड़क पर दिया वारदात को अंजाम 

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे की हालत में किशोरी के बचने के बाद फिर से हमला करने की बात कहता नज़र आया है। वहीं बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बीच किसी विवाद को लेकर उसने किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह इलाका नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। जहां गांजा और नशीली दवाओं का सेवन किया जाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी से उसके परिवार के लोग भी परेशान हैं जो खुद उसको जेल भेजने की बात कह रहे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com