Baikunthpur News: सास-ननद के साथ मंदिर में माथा टेकने गई थी गर्भवती बहू, अचानक हो गया ऐसा खौफनाक कांड की उजड़ गई परिवार की खुशियाँ

Baikunthpur News: सास-ननद के साथ मंदिर में माथा टेकने गई थी गर्भवती बहू, अचानक हो गया ऐसा खौफनाक कांड की उजड़ गई परिवार की खुशियाँ

Baikunthpur News/ Image Source : IBC24

Modified Date: December 28, 2025 / 04:46 pm IST
Published Date: December 28, 2025 4:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बैकुंठपुर के निर्माणाधीन गायत्री मंदिर में गर्भवती महिला पर बीम गिरने से मौत
  • घटना के समय महिला अपनी सास और ननद के साथ दर्शन करने आई थी
  • मंदिर में अफरा-तफरी, पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में किया

Baikunthpur News: बैकुंठपुर : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से बैकुंठपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। निर्माणाधीन गायत्री मंदिर में बीम गिरने से दबकर गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और मृत महिला के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Baikunthpur News: मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पटना थाना क्षेत्र के सावारावा का है। यहां एक गर्भवती महिला अपनी सास और ननद के साथ निर्माणाधीन गायत्री मंदिर में दर्शन करने आई थी। अचानक बीम गिर गई, जो सीधे महिला के ऊपर जा गिरी और दबने से महिला की मौत हो गई। बीम गिरते ही पूरे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और मंदिर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

इन्हे भी पढ़े


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.