Kumari Selja Statement: ‘पूर्व सीएम को घर-घर जाकर वोट मांगने की आई नौबत’, पहले चरण के मतदान पर बोलीं कुमारी सैलजा…

Ads

Kumari Selja Statement on assembly election phase 1: पहले चरण के मतदान को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का बड़ा बयान सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - November 8, 2023 / 11:29 AM IST,
    Updated On - November 8, 2023 / 11:33 AM IST

Kumari Selja

Kumari Selja Statement on assembly election phase 1: रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को खत्म हो चुके विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि हम ज्यादा सीट लेकर आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को घर-घर जाकर वोट मांगने की नौबत आई है।

Read more: Guru Gochar/Jupiter margi 2024: इन 4 राशियों के जातकों के खुलने जा रहे किस्मत के द्वार, बन रहे ये 2 राजयोग, होगा भाग्योदय 

Kumari Selja Statement on assembly election phase 1: वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’30 टका भूपेश काका’ वाले बयान पर भी कुमारी सैलजा ने पलटवार करते हुए कहा कि वे माननीय प्रधानमंत्री हैं? किस लेवल पर वे बात करते हैं… पहले वे जवाब तो दे कि इन्होंने क्या किया? जहां इसकी सरकार रही हैं, क्या कारण है कि बीजेपी एक-एक करके अपने सारे राज्य खोती जा रही है। क्या हुआ हिमाचल में? क्या हुआ कर्नाटक में और अब क्या होने जा रहा है मध्य प्रदेश में? एक-एक करके उनके राज्य जाते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दोबारा रिपीट हो रही इसलिए वे घिसी-पिटी बात करते हैं।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp