Bjp Ghoshna Patra 2023: फूलों से सजा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” टैग लाइन के साथ जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र
CG Vidhan Sabha Chunav 2023: फूलों से सजा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, "भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी" टैग लाइन के साथ जारी होगा बीजेपी का घोषणा पत्र
MP Assembly Election Result 2023
राजेश मिश्रा, रायपुर:
Bjp Ghoshna Patra 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही समय शेष है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का दौरा लगातार जारी है। बता दें कि भाजपा के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर पंडरिया के रणवीरपुर में आए हुए हैं। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया है। इसके साथ ही आज भाजपा अपने घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है। जिसके लिए कुशाभाऊ ठाकरे परिसर को फूलों से सजाया गया है।
रेड कारपेट से आएंगे अमित शाह
दरअसल, भाजपा आज अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। जिसके लिए घोषणा पत्र विमोचन कार्यक्रम के लिए भाजपा कार्यालय को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रेड कारपेट से होते हुए आएंगे। जहां उनके स्वागत के लिए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया , पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साय , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
Bjp Ghoshna Patra 2023: बता दें कि यह घोषणा पत्र “भाजपा ने बनाया, भाजपा ही सवारेगी” टैग लाइन के साथ जारी होगा और इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा जारी किया जाएगा।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


