Ambikapur News: बाइक चलाते युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही थम गई सांस, मौत लाइव वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह
Ambikapur News: बाइक चलाते युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही थम गई सांस, मौत लाइव वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह

Ambikapur News
- अंबिकापुर में बाइक चलाते समय युवक को आया हार्ट अटैक, कार से टकराकर मौत
- एंबुलेंस एक घंटे तक नहीं पहुंची, पुलिस ने भी अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की
- सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, समय पर इलाज न मिलने पर उठे सवाल
अंबिकापुर: Ambikapur News अंबिकापुर में एक युवक के मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। जहां युवक बाइक पर सवार था उसी समय उसे हार्ट अटैक आ गया और वह खड़ी कार से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है।
Ambikapur News इस मामले में दुखद पहलू यह रहा कि करीब एक घंटा पहले एंबुलेंस को सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो वही पुलिस ने भी युवक को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। आसपास के लोगों का आरोप है कि यदि समय पर उपचार मिलता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
बताया जा रहा है कि बिशप हाउस में माली का काम करने वाला सिरिल बस स्टैंड की तरफ जा रहा था और नमनाकला के पास उसे हार्ट अटैक आ गया बाइक पर सवार युवक लड़खड़ाते हुए खड़ी कार से जा टकराया और वहीं पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस को दी और पुलिस को भी सूचना दी गई। मगर एंबुलेंस करीब 1 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची तो वहीं पुलिस के कुछ जवान मौके पर तो पहुंचे।
मगर उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय सिर्फ गाड़ी का नंबर लिखा और वहां से चले गए लोगों का आरोप है कि यदि समय पर उपचार मिलता तो शायद युवक की जान बच सकती थी हार्ट अटैक और युवक की मौत की पूरी घटना सीसीटीवी पर भी कैद हुई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना अंबिकापुर के नमनाकला क्षेत्र में हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Live video of a young man having a heart attack surfaced
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am