Jashpur Tobacco Murder : सिर्फ तंबाकू मांगने पर भड़का शख्स! 22 साल के युवक के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, फिर जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा

Ads

छत्तीसगढ़ के जशपुर में तंबाकू मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि रुस्तम नाम के व्यक्ति ने 22 वर्षीय उमेश राम के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 05:54 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 05:58 PM IST

Jashpur Tobacco Murder / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • तंबाकू मांगने को लेकर हुआ था विवाद
  • आरोप है कि युवक के सिर पर लोहे की रॉड से किया हमला
  • अस्पताल में इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत

जशपुर : Jashpur Tobacco Murderछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महज तंबाकू मांगने को लेकर हुए विवाद में एक 22 वर्षीय युवक की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम डोभा में हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।

तंबाकू मांगने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात ग्राम डोभा निवासी मृतक उमेश राम ने गांव के ही रुस्तम नाम के व्यक्ति से तंबाकू मांगा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रुस्तम ने उमेश के सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस में शिकायत न करने के बदले इलाज

डॉक्टरों द्वारा रायपुर रेफर करने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे वहां नहीं ले जा सके। CG Crime NEWS परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी के पिता ने पुलिस में शिकायत न करने की शर्त पर इलाज के लिए मदद देने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया। मदद न मिलने पर परिजनों ने उमेश को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया।

जाँच में जुटी पुलिस

युवक की मौत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और केस डायरी जशपुर के सन्ना थाने भेजकर मामले की विस्तृत जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

युवक की हत्या किस बात को लेकर हुई?

जानकारी के मुताबिक, मृतक उमेश राम ने गांव के ही रुस्तम से तंबाकू मांगा था, जिसके बाद विवाद हुआ।

युवक पर किससे हमला किया गया?

आरोप है कि युवक के सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया।

युवक की मौत कहां हुई?

गंभीर रूप से घायल उमेश राम को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।