Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड में अब इतने लोगों की मौत, MP-CG के मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर कही ये बातें

Ads

लखनऊ अग्निकांड में अब इतने लोगों की मौत, MP-CG के मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, Lucknow coaching centre fire: Chief Ministers express grief

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 11:31 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 11:31 PM IST

लखनऊ: Lucknow Coaching Centre Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से देशभर में शोक की लहर है। पीएम मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने हादसे को लेकर दुख जताया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी हादसे पर शोक प्रकट किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भवन में लगी आग से विद्यार्थियों की मौत अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

Lucknow Coaching Centre Fire: वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।