Khallari Ropeway Accident Mahasamund : खल्लारी रोपवे हादसे में बड़ा एक्शन! कंपनी और कर्मचारियों पर दर्ज हुई FIR, प्रशासनिक तौर पर अब शुरू होगी जाँच

Mahasamund district के खल्लारी मंदिर रोपवे हादसे में एक महिला की मौत और 16 श्रद्धालु घायल हुए हैं। प्रशासन ने रोपवे संचालन कंपनी और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Khallari Ropeway Accident Mahasamund : खल्लारी रोपवे हादसे में बड़ा एक्शन! कंपनी और कर्मचारियों पर दर्ज हुई FIR, प्रशासनिक तौर पर अब शुरू होगी जाँच

Khallari Ropeway Accident Mahasamund / Image Source : FILE

Modified Date: March 22, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: March 22, 2026 11:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हादसे में एक महिला की मौत हुई। 16 श्रद्धालु घायल, 8 की हालत गंभीर।
  • 16 श्रद्धालु घायल, 8 की हालत गंभीर।
  • कंपनी और कर्मचारियों पर FIR दर्ज।

महासमुंद: Khallari Ropeway Accident Mahasamund  छत्तीसगढ़  के महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में हुए भीषण रोपवे हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की जान चली गई, जबकि 16 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

घायलों की स्थिति

हादसे में घायल हुए 16 लोगों में से 8 श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत रायपुर रेफर किया गया है। शेष 8 घायलों का इलाज फिलहाल बागबाहरा के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया था, लेकिन अब इस पूरे मामले में लापरवाही की परतें खुलती नजर आ रही हैं।

प्रशासनिक जांच के कड़े निर्देश

इस पूरी दुर्घटना की प्रशासनिक जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि रोपवे के संचालन में किस स्तर पर चूक हुई। Khallari Temple Accident 2026,पुलिस और जिला प्रशासन अब कंपनी के दस्तावेजों और मेंटेनेंस रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रहा है। आपको बता दें कि खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। रविवार सुबह श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे थे। इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली बीच रास्ते में झटके से नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.