Cocktail 2 Box office Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दो दिन में ही कर ली इतनी कमाई, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Cocktail 2 Box office Collection Day 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है।
Cocktail 2 Box Office Collection/Image Credit: X Handle
- शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को हुई रिलीज।
- फिल्म 'कॉकटेल 2' ने दो दिनों में की ताबड़तोड़ कमाई।
- फिल्म 'कॉकटेल 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड।
Cocktail 2 Box office Collection Day 2: मुंबई: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई है। फिल्म को दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। इसने ओपनिंग डे पर तो धांसू कमाई की और सेटरडे दूसरे दिन भी बेहतरीन कमाई की। होमी अदजानिया रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया। (Cocktail 2 Box office Collection Day 2) सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने शानदार शुरुआत की. इसके साथ ही फिल्म दूसरे दिन भी शानदार कमाई कर ली है।
‘कॉकटेल 2’ का डे 2 कलेक्शन
– ‘कॉकटेल 2’ ने दूसरे दिन सेटरडे को बॉक्स ऑफिस पर रात 10.30 बजे तक 16.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 25.0% दर्ज की गई है।
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 29.75 करोड़ पहुंच गया है।
– हालांकि, ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 24 करोड़ का बिजनेस किया है।
– आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 150 करोड़ है और महज दो दिनों में फिल्म ने 19.83% बजट वसूल लिया है।
‘कॉकटेल 2’ ने तोड़े ये रिकॉर्ड्
Cocktail 2 Box office Collection Day 2: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई के मामले में ‘कॉकटेल’ को भी पछाड़ दिया। (Cocktail 2 Box office Collection Day 2) सैफ अली खान की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भारत में 10.47 करोड़ (नेट) की कमाई की थी। इतना ही नहीं, ‘कॉकटेल 2’ ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है. ये भारत की साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने पहले दिन 9.01 करोड़ का बिजनेस किया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Samantha Ruth Prabhu Pregnant : शादी के 6 महीने बाद Samantha Ruth Prabhu को लेकर आई बड़ी खुशखबरी? वायरल वीडियो के बाद प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तेज
- Tokhan Sahu Viral Video: ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो
- Chhattisgarh High Court Judgment : शिक्षाकर्मी के आश्रितों के लिए बड़ी राहत! योग्यता न होने पर भी नहीं छिन सकती अनुकंपा नौकरी, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Facebook


