Topper Sharda Mandavi: खेतों से किताबों तक… किसान की बेटी ने भरी उड़ान, कृषि क्षेत्र में करना चाहती है ये बड़ा काम, बनी छात्रों की प्रेरणा
खेतों से किताबों तक… किसान की बेटी ने भरी उड़ान, कृषि क्षेत्र में करना चाहती है ये बड़ा काम…Topper Sharda Mandavi: From fields to books

Topper Sharda Mandavi | Image Source | IBC24
- मोहला-मानपुर की बेटी शारदा मंडावी ने रचा इतिहास,
- 91.40% अंक लाकर जिले में टॉप किया,
- कृषि क्षेत्र में बनाना चाहती है भविष्य,
मोहला-मानपुर: Topper Sharda Mandavi: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्हाटी की छात्रा शारदा मंडावी ने 12वीं की परीक्षा में एग्रीकल्चर विषय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और पूरे मोहला-मानपुर जिले में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है।
Topper Sharda Mandavi: शारदा अम्बागढ़ चौकी ब्लॉक के मोहगांव गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता दिलीप मंडावी, जो पेशे से किसान हैं अपनी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद गर्वित और भावुक हैं। उनकी माता रत्ना बाई मंडावी एक गृहिणी हैं जिन्होंने हमेशा शारदा को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार और मेहनत का पाठ पढ़ाया। शारदा न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल रही हैं, बल्कि वह घर के कार्यों में भी माता-पिता का पूरा सहयोग करती हैं। खेतों में अपने पिता के साथ काम करना और घरेलू जिम्मेदारियों में मां का हाथ बंटाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है।
Topper Sharda Mandavi: शारदा की इस शानदार सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गर्व से भर दिया है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए शारदा ने बताया कि वह कृषि क्षेत्र में ही आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल एग्रीकल्चर विशेषज्ञ बनना चाहती हैं, जिससे वह गांव और किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शारदा मंडावी ने 12वीं की परीक्षा में एग्रीकल्चर विषय में 91.40% अंक प्राप्त किए हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Topper Sharda Mandavi: From fields to books... farmer's daughter tops, wants to do this big thing in agriculture sector, becomes inspiration for students
मोहला-मानपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm