Parliament Premises Viral Video: बाइट दे रहे थे अश्विनी वैष्णव और प्रह्ललाद जोशी, अचानक आ धमके राहुल गांधी, हाथ पकड़कर बोले- आइए, साथ खड़े होकर बात करते हैं

बाइट दे रहे थे अश्विनी वैष्णव और प्रह्ललाद जोशी, अचानक आ धमके राहुल गांधी, Parliament premises Viral Video

Parliament Premises Viral Video: बाइट दे रहे थे अश्विनी वैष्णव और प्रह्ललाद जोशी, अचानक आ धमके राहुल गांधी, हाथ पकड़कर बोले- आइए, साथ खड़े होकर बात करते हैं
Modified Date: February 12, 2026 / 12:35 am IST
Published Date: February 11, 2026 8:27 pm IST

नई दिल्ली। Parliament premises Viral Video: संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बुधवार को संसद परिसर में उस समय दिलचस्प स्थिति बन गई, जब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहां से गुजरते हुए अचानक रुक गए और दोनों मंत्रियों के साथ संयुक्त रूप से मीडिया से बातचीत करने का आग्रह किया।

राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी का हाथ थाम लिया और कहा, “आइए, साथ खड़े होइए… एक साथ बात करते हैं।” इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से कुछ क्षण के लिए वहां मौजूद पत्रकार और सुरक्षाकर्मी भी ठिठक गए। वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी बार-बार संयुक्त बयान देने का अनुरोध करते रहे। हालांकि, प्रल्हाद जोशी इस स्थिति में थोड़े असहज नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपना हाथ छुड़ाया और आगे बढ़ गए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस दौरान मुस्कुराते दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने भी संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आने के प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सत्ता पक्ष के दोनों मंत्रियों ने राहुल गांधी के संयुक्त प्रेस वार्ता के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और विनम्रता के साथ वहां से आगे बढ़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चा जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।