MP Sandeep Pathak News | Photo Credit: IBC24
लोरमी: MP Sandeep Pathak News जब से आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भाजपा में शामिल हुए हैं, तब से सियासी बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद अब उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया है।
AAP Workers Protest Lormi बताया जा रहा है कि आप कार्यकर्ता उनके घर बटहा (मुंगेली) पहुंचे और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तंज कसते हुए दीवार पर लिखा ‘जिसे समझा ‘थिंक टैंक’, वो निकला ‘सेप्टिक टैंक’’।
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘जिसे समझा ‘थिंक टैंक’, वो निकला ‘सैप्टिक टैंक’! राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने के फैसले से आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने उनके गृह ग्राम बटहा (मुंगेली) पहुंचकर घर की दीवारों पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया।’
जिसे समझा ‘थिंक टैंक’, वो निकला ‘सैप्टिक टैंक’!
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के भाजपा में शामिल होने के फैसले से आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
कार्यकर्ताओं ने उनके गृह ग्राम बटहा (मुंगेली) पहुंचकर घर की दीवारों पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया। pic.twitter.com/k3cS9qNZNW— AAP Chhattisgarh (@AAPChhattisgarh) April 27, 2026
गौरतलब है कि संदीप पाठक को पार्टी का चुनावी ‘थिंक टैंक’ माना जाता रहा था। उन्होंने दो दिन पहले ही पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और विरोध-प्रदर्शन का दौर भी देखने को मिल रहा है।