मुंगेली: नगरीय निकायों में व्यवस्था सुधारने और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य की साय सरकार प्रयासरत है। मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की देखरेख में निकायों में हर तरह से बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। (Chhattisgarh CMO Suspend News) सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को दी जा रही राहत और छूट से इतर सभी तरह के करों की वसूली और करों का निर्धारण पूरी गंभीरता से किया जाए। हालांकि कई पालिका अधिकारी सरकार के इन निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
नए करों के निर्धारण में नाकाम रहे CMO
ताजा मामला मुंगेली जिले के पंडरिया नगरपालिका परिषद का है। नगरीय प्रशासन विभाग ने यहां पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी यानी सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है। (Chhattisgarh CMO Suspend News) बताया जा रहा है कि लगातार मिल रहे निर्देशों के बाद भी सीएमओ अपने पालिका क्षेत्र में संपत्तियों का नया कर निर्धारण नहीं कर पा रहे थे। लिहाजा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद से अन्य निकायों के अफसर सतर्क हो गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- महाराष्ट्र : बैंकॉक के तीन यात्रियों से 23 करोड़ रुपये की ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद
- महाराष्ट्र : अदालत ने 2019 के सामूहिक बलात्कार मामले में चार लोगों को बरी किया
- उप्र : ‘रंगोत्सव 2026’ के साथ ब्रज में हुई होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत
- उप्र के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रमुख जर्मन-इजराइली कंपनी के साथ बैठक
- उप्र में होगी विश्व-स्तरीय मोटरसाइकिल रेसिंग, एमओयू पर किए गए दस्तखत